Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विभिन्न वार्डो से आये नेताओं ने समर्थकों के साथ ग्रहण की आम...

विभिन्न वार्डो से आये नेताओं ने समर्थकों के साथ ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता

0

अयोध्या। शहर के रीडगंज से आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पार्टी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगो में रामकोट वार्ड से राजकुमार गुप्ता, सरदार पटेल वार्ड से शिवकुमारी वर्मा, विवेकानंद वार्ड इकबाल नेता अपने समर्थको के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
सभाजीत सिंह ने कहा कि हमारे लिए गौरव पूर्ण बात है कि दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में हमारा जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज आम आदमी पार्टी देश में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय पार्टी बन चुकी है और राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। यह हमारा सौभाग्य है कि देश के जिम्मेदार, शिक्षित, सम्मानित नागरिक जो अपने क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं वह आम आदमी पार्टी के सदस्यता ले रहे हैं।पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामकोट वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आज हम अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य नदीम रजा यू के द्विवेदी, सूरज प्रधान, एम पी सिंह नवीन यादव, फरीद अहमद मो इसराइल हर्षवर्धन कोरी गायत्री मिश्रा मोहित महाराज, सचिन गुप्ता मास्टर शारजाह, कार्यालय प्रभारी आसिफ सिद्दीकी , रमेश कुमार, सिराज अहमद, पार्षद प्रत्याशी माया सिद्दीकी सहित कई आप पदाधिकारी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version