Sunday, October 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआर इंटीरियर प्रतिष्ठान का शुभारंभ, इंटीरियर का सामान एक ही छत के...

एसआर इंटीरियर प्रतिष्ठान का शुभारंभ, इंटीरियर का सामान एक ही छत के नीचे मिलेगा


◆ मनपसंद डिजाइन उपलब्ध कराने के साथ बाजार से कम कीमत पर सामान देने का दावा


अयोध्या। राम मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले टेढ़ी बाजार रोड पर चूणामणि चौराहे के पास एसआर इंटीरियर नामक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के संचालक रामजीत शर्मा ने बताया कि यहां इंटीरियर से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप डिजाइन का सामान उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था रहेगी। यदि कोई डिजाइन प्रतिष्ठान पर उपलब्ध नहीं है, तो उसे बाहर से मंगाकर ग्राहक को दिया जाएगा।

रामजीत शर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का सामान उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि बाजार में प्रचलित दरों की तुलना में कम कीमत पर सामान देने के साथ ग्राहकों को कुछ प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। प्रतिष्ठान पर उच्च गुणवत्ता वाले फायर प्रूफ पैनल सहित इंटीरियर से जुड़े अन्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

संचालक रामजीत शर्मा ने ग्राहकों से प्रतिष्ठान को सेवा का अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि उनकी प्राथमिकता रहेगी। यदि किसी ग्राहक को काम में कोई कमी या त्रुटि नजर आती है, तो वह अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकता है। इससे सेवाओं में सुधार करने और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर रामजीत शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अर्जुन कुमार, स्वामीनाथ, राजा राम मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments