Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि...

अवध विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सो के साथ संघटक राजकीय महाविद्यालयों के समस्त कोर्सों व सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कोर्सो में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यवसायिक कोर्सो में एलएलबी, एलएलएम, एमएड एवं फार्मेसी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई से कराया जाना प्रस्तावित है। परिसर के स्नातक व वोकेशनल स्नातक कोर्सो में प्रवेश काउंसिलिंग की सूचना 15 जून के बाद घोषित की जायेगी। दूसरी ओर बीटेक के विभिन्न ब्रांचो में जेई मेंस के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा बीटेक, एमटेक व एमसीए के अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वहीं एमबीए कोर्स में प्रवेश सीयूईटी के आधार पर होगा।

     विवि आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक, वोकेशनल स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के साथ संघटक राजकीय महाविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय, एमएड, बीपीएड व एमपीएड कोर्सो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। जिनकी अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। विभिन्न कोर्सो में अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments