Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी दस्तावेजों से ज़मीन हड़पने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से ज़मीन हड़पने वाला गिरफ्तार


अयोध्या फर्जी दस्तावेज तैयार कर ज़मीन का बैनामा कराने और दोबारा बिक्री करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन इलाके से दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विवेक कुमार सोनी पुत्र प्रेम प्रकाश सोनी, निवासी तेलियागढ़ थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत वादी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि विवेक सोनी ने वादी के साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसकी जमीन में अपने नाम को समायोजित करवा लिया था। फिर सम्पूर्ण जमीन का बैनामा अनुराधा जायसवाल के पक्ष में बैनामा कर उसे दोबारा बेच दिया। गिरफ्तार विवेक सोनी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना गोसाईगंज में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments