Monday, March 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों से मुक्त कराई गई भूमि, पीड़ित को मिला न्याय

दबंगों से मुक्त कराई गई भूमि, पीड़ित को मिला न्याय


आलापुर अंबेडकर नगर। जयसिंहपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य की खतौनी की भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। गाटा संख्या 75 पर तारा देवी समेत अन्य लोगों द्वारा किए गए कब्जे को हटवाकर राजस्व टीम ने पीड़ित को भूमि का कब्जा दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बृजेश मौर्य ने उक्त अतिक्रमण को लेकर उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 24 के तहत वाद दायर किया था। मामले की सुनवाई के बाद 8 मई को उप जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया जाए। उसी दिन टीम द्वारा पत्थर नस्ब कर दबंगों को भूमि खाली करने का निर्देश भी दिया गया। हालांकि, आदेश के बावजूद दबंगों ने भूमि खाली नहीं की, जिसके बाद बृजेश मौर्य ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी को तत्काल भूमि खाली कराने और फोटो साक्ष्य भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद उप जिलाधिकारी आलापुर के निर्देशन में कानूनगो रामकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जा हटवाया और गाटा संख्या 75 पर बृजेश मौर्य को पुनः कब्जा दिलवाया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष व्याप्त है। वहीं पीड़ित बृजेश मौर्य ने न्याय दिलाने के लिए प्रशासन का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments