Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागहराया ग्राम सभा महेशपुर का भूमि विवाद, भाजपा नेता करेंगे अधिकारियों से...

गहराया ग्राम सभा महेशपुर का भूमि विवाद, भाजपा नेता करेंगे अधिकारियों से मुलाकात

अयोध्या। जनपद गोण्डा के ग्राम सभा महेशपुर स्थित एक भूमि में कई खातेदार होने तथा अपेक्षित बंटवारा न होने से विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के अयोध्या महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेने की गोण्डा जिला प्रशासन से अपील की है। जिससे किसी के साथ भी अन्याय न हो तथा भू विवाद का निस्तारण भी आपसी समंजस्य के आधार पर हो जाये।

            विशाल सिंह बाबा ने बताया कि गोण्डा जनपद के तरबगंज तहसील में ग्राम महेशपुर है। यह विकास प्राधिकरण अयोध्या से सम्बंधित है। इस ग्राम में स्थित गाटा संख्या 458 में कई खातेदार है। इस भूमि में खातेदारों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद है। शासन की मंशा भूमि विवाद का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने की है। जिससे लेकर मुख्यमंत्री द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश भी जारी किये गये है। जिससे भूमि विवाद से स्थिति आगे चलकर कहीं गम्भीर रुप न ले। इसके साथ में भू माफिया को लेकर भी शासन की जीरो टालरेंस की नीति है। इस भूमि में कई खातेदार होने की वजह से विवाद की सम्भावना है। परन्तु तहसील प्रशासन इस पूरे प्रकरण को गम्भीरता से नहीं ले रहा है। इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन के द्वारा कई विषयों पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसके साथ में न्यायपूर्ण कार्य भी नहीं किया जा रहा है। उन्होने बताया कि एडीएम कोर्ट में प्रकरण में 27 फरवरी को सुनवाई के दौरान  पर 15 मार्च को अगली तारीख दी गयी थी। परन्तु मामले में स्टे को एसडीएम तरबगंज के द्वारा 1 मार्च को खारिज कर दिया गया प्रकरण को जल्द उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा। जिससे किसी के साथ अन्याय न होने पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments