Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकौशलपुरी कालोनी के स्थित एक मकान में लाखों की चोरी

कौशलपुरी कालोनी के स्थित एक मकान में लाखों की चोरी


अयोध्या। शहर की पॉश कालोनियों में एक कौशलपुरी कालोनी के फेज-2 में लाखों की चोरी का मामला गुरूवार को सामने आया। लखनऊ किसी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार घर में ताला लगा कर गया था। गुरूवार को परिवार वापस आया तो घर की अलमारी व बक्से खुले हुए थे। जेवरात व नगदी गायब थी। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

                  कौशलपुरी निवासी मिथिलेश दूबे ने अपनी तहरीर में बताया कि चार जून को वह परिवार समेत लखनऊ गयी थी। छः जून को वापस घर आई तो मेन गेट से लेकर सभी कमरों तथा अलमारी व बक्सो ंका ताला टूटा हुआ मिला। घर के जेवरात गायब थे। जिसकी कीमत लगभग नौ-दस लाख रूपये होगी। घर में रखा 25 हजार कैश भी चोर उठा ले गए। मामले में कैंट थाने में शिकायत की गई है। कैंट थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments