Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेप्टिक टैंक में गिरा मजदूर, बचाने गया युवक भी हुआ हादसे का...

सेप्टिक टैंक में गिरा मजदूर, बचाने गया युवक भी हुआ हादसे का शिकार, इलाज के दौरान मौत

अयोध्या। चौकी चौक क्षेत्र के हैदरगंज मोहल्ले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक मजदूर टैंक में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में एक युवक भी टैंक में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगंज निवासी गौरव सोनी ने अपने मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूर लगाए थे। सफाई के दौरान अचानक एक मजदूर का पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गया। उसे बचाने के लिए गौरव सोनी मौके पर पहुंचे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी टैंक में जा गिरे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहत एवं बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। शाम को मेडिकल कालेज अयोध्या में गौरव की मौत हो गई। दूसरे को हॉयर सेंटर रिफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments