अंबेडकर नगर। नगर निकाय चुनाव की आचार संघिता लगने के पूर्व अकबरपुर नगर के 25 वार्डों में हुई विकास कार्यों की उद्घाटन और लोकार्पण का दौर तेजी से जारी है। नगर के अमरौला शमशान घाट पर भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा की अनावरण के बाद रविवार को मिर्जापुर वार्ड के महाराजा सुहेल देव राजभर चौराहे पर चेयर मैन सरिता गुप्ता और भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू के प्रयास से स्थापित महाराजा सुहेल देव राजभर की प्रतिमा सहित लाखों रुपए से हुए बारह विकास कार्यों का अनावरण मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने किया।
