Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तेज बारिश में चार लोगों के कच्चे मकान ढहे, गांव में मची...

तेज बारिश में चार लोगों के कच्चे मकान ढहे, गांव में मची अफरातफरी

0

जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ ग्रामसभा में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान चार लोगों के रिहाइशी कच्चे मकान धराशायी हो गए। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। अचानक हुई घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ मजरे जिवली निवासी राधेश्याम व संतराम मौर्य, रामगढ़ खास निवासी सोनू मौर्य तथा रामगढ़ मजरे अंगराघाट निवासी चंद्रभान का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण ढह गया। मकान गिरने से परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकल सके। हादसे में घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।

घटना की जानकारी होने पर गांव निवासी विनोद कुमार, रामजीत यादव, पप्पू गौड़, पूर्व प्रधान मिठाई लाल और राजा यादव समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।

सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल अमित कुमार यादव ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जांच-पड़ताल के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version