Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या29 दिसम्बर को कुर्मी समाज आयोजित करेगा महासम्मेलन

29 दिसम्बर को कुर्मी समाज आयोजित करेगा महासम्मेलन


◆ प्रेस क्लब में हुई कुर्मी समाज बैठक में लिया गया निर्णय


अयोध्या। कुर्मी समाज की बैठक सिविल लाइन में आयोजित बैठक में समाज की एकता, जागरूकता ,प्रतिनिधित्व व शक्ति प्रदर्शन के लिए एक गैर राजनीतिक महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि कुर्मी महासम्मेलन ें 29 दिसम्बर को कुर्मी महाकुंभ के नाम से किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर वर्मा ने किया।

 डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि अयोध्या में कुर्मी जन चेतना स्वाभिमान रैली के कार्यक्रम को करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें कुर्मी समाज के लोग एकत्र हुए हैं। जिले में अभी तक कुर्मी समाज कोई भी नेता नेतृत्व नहीं है। उसी के क्रम में आज एक बैठक बुलाई गई है कि कुर्मी समाज अपनी एक चेतना रैली निकाले अपनी मजबूती समाज को दिखाएं। प्रदेश में समाज के की संख्या 12 प्रतिशत है। लेकिन उस तरीके से भागीदारी नहीं है। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में विनय कटियार के बाद आज तक किसी को भागीदारी नहीं मिली है उसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जयकरन वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, चौधरी रामसिंह पटेल, अशोक वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, ओमदत्त पटेल, कमला प्रसाद बागी, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण देव वर्मा,के पी वर्मा, बसंत वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रवेश वर्मा, राम सागर वर्मा, विकास पटेल घनश्याम वर्मा देवता पटेल,अनूप वर्मा, इन्द्रभूषण वर्मा, शिवपूजन वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, संग्राम सिंह पटेल , स्वामीनाथ वर्मा, विजय वर्मा,दिग्विजय पटेल, जगन्नाथ पटेल, रामशिला पटेल,राम नेवल वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर विवेक वर्मा, सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा,राम भरोस वर्मा, राम जियावन वर्मा,विनय वर्मा, लवकुश वर्मा, लालजी वर्मा, श्यामलाल वर्मा, रामसूरत वर्मा, भोला वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments