Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविजयदशमी पर शस्त्र पूजन व सहभाज आयोजित करेगा क्षत्रिय समाज

विजयदशमी पर शस्त्र पूजन व सहभाज आयोजित करेगा क्षत्रिय समाज

अयोध्या। विजय दशमी पर भारतीय क्षत्रिय समाज अयोध्या द्वारा क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस लालबाग प्रांगण स्थित महराणा प्रताप सभागार में शस्त्र पूजन एवं सहभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद सिंह ने बताया गया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिसको लेकर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय क्षत्रिय समाज करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एक०पी० राव निवर्तमान निदेशक, कृषि प्रसार नरेन्द्र कृषि विवि, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक अमित सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह “रोहित“ सहित कुछ अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ फैजाबाद, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल के लोग भाग लेंगें।
इस प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रदेश महामंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह एवं जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह अखण्ड, भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह एड्वोकेट, जिलाध्यक्ष प्रो एमपी सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments