Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर यात्रियों का किया गया कोविड टेस्ट

रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर यात्रियों का किया गया कोविड टेस्ट

अंबेडकर नगर । कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन अकबरपुर तथा रोडवेज अकबरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन अकबरपुर में आने वाले 55 यात्रियों का तथा रोडवेज पर आने वाले 56 यात्रियों का एंटीजन/आर टी पी सी आर जांच किया हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी लगाकर बाहर से आने वाले सभी यात्रियों का एंटीजन/ आर टी पी सी आर जांच अवश्य किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर जयप्रकाश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा तथा डॉ. आशुतोष सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments