Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसान गोष्ठी का था पूर्व निर्धारित कार्यक्रम, नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि व...

किसान गोष्ठी का था पूर्व निर्धारित कार्यक्रम, नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि व कार्यकर्ता

आलापुर अंबेडकर नगर। जहागीरगंज ब्लाक पर किसान गोष्ठी के आयोजन का पूर्व सुनिश्चित कार्यक्रम था। किसान गोष्ठी का पूर्व सुनिश्चित कार्यक्रम होने के बावजूद भी ना तो मुख्य गेट का ताला खुला था और ना ही ब्लॉक का कोई कर्मचारी मौके पर था। मजे की बात यह है की, इसमें मुख्य अतिथि तो दूर की बात कोई कार्यकर्ता भी नहीं आया था।  मौके पर कुछ कार्यकर्ता बट वृक्ष के नीचे बैठे हुए दिखाई दिए। अमित गिरी, राधेश्याम पांडे, डब्लू पांडे आदि नेता बट वृक्ष के नीचे बैठे थे जो बार-बार घड़ी की तरफ देख रहे थे, अंत में किसी के न आने से वे लोग वहां से जानें को मजबूर हो गए। इस विषय में एक जिम्मेदार से बात करने पर वह एक दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी होने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments