अयोध्या। मकर संक्रांति पर कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। देवकाली तिराहे पर समाजसेवी अभिषेक तिवारी, पंकज तिवारी, अजय तिवारी, अमित मनूचा,विवेक कुमार, के नेतृत्व में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह व सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों का आयोजकों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। समाज सेवी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। सभी आयोजकों का प्रयास रहेगा की हर वर्ष यह आयोजन इसी भांति किया जाए। इस दौरान अमल गुप्ता, देवेंद्र पांडे उर्फ दीपू,शिवम शुक्ला,अरविंद अग्रवाल,ऋषि सरदार, आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
