Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछः विशिष्ट व्यक्तियों को आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान देगी खत्री महासभा

छः विशिष्ट व्यक्तियों को आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान देगी खत्री महासभा


◆ 8 मेधावियों का भी होगा सम्मान


अयोध्या। खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद का खत्री मिलन व आचार्य नरेन्द्रदेव सम्मान समारोह 20 अप्रैल को सायं 5 बजे से शहर के आचार्य नरेन्द्रदेव नगर देवकाली रोड स्थित कोहिनूर पैलेस में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामजन्मभूमि मन्दिर अयोध्या के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास जी महराज होंगे। विशिष्ट अतिथि एमके मेहरोत्रा संरक्षक प्रान्तीय खत्री सभा उप्र व अतिथि के रूप में डा सुनीता शास्त्री कथावाचक अयोध्या, लल्लू सिंह सांसद अयोध्या, वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अयोध्या सहित अन्य समाज के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में 6 विशिष्ट लोगों को आचार्य नरेन्द्रदेव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश से राजकुमार टण्डन मिर्जापुर, अजय मेहरोत्रा प्रयागराज, संजय कश्यप तालबहेट ललितपुर तथा मोहन कृष्ण टण्डन एडवोकेट अयोध्या, हरीश धवन अयोध्या, विजय मनूचा अयोध्या होंगी तथा सीबीएसई व यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 8 बच्चों को आचार्य नरेन्द्रदेव सम्मान के लिये चयनित किया गया है।
उन्होनें बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण रूप से हो गयी है पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों को पूर्ण रूप से जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें सह संयोजक तथा सभा के संयोजक राजीव साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द अरोड़ा, महिला खत्री सभा अध्यक्ष बबिता साहनी व महामंत्री सुचिता भल्ला, उपाध्यक्ष संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, महामंत्री डी0सी0 टण्डन, सचिव सचिन सरीन, कोषाध्यक्ष अनुराग खन्ना, संगठन मंत्री संजय सरीन, निखिल टण्डन, रोहन मेहरोत्रा, संजय मेहरोत्रा उद्योग, आलोक मनूचा, आशीष महेन्द्रा, राणा सिब्बल, सांस्कृतिक मंत्री विवेक साहनी, कामिनी टण्डन, किरन अरोड़ा, निशी पुरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments