Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अटल जी की याद में कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, सांसद ने...

अटल जी की याद में कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, सांसद ने किया तैयारियों की समीक्षा

0

अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारी पूरी हो गयी है। सांसद लल्लू सिंह ने कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में पांच हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की प्रज्जवलित रश्मि के माध्यम से दी जायेगी। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थे। उनकी रचनाएं युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत्र है। जिसका अध्ययन व्यक्ति के भीतर शौर्य व पराक्रम का संचार कर देता है।
उन्होने बताया कि कवि सम्मेलन में शिवओम अम्बर, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, अनिल चौबे, जगदीश सोलंकी, प्रियांशु गजेन्द्र, अशोक चारण, विष्णु सक्सेना, भुवन मोहनी, राजीव राज, विकास बौखल सुमित सरल जैसे कवियों की उपस्थिति रहेगी। 25 दिसम्बर की शाम 7 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए विशेष पण्डाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें जगह जगह पर ठंड से बचाव की भी व्यवस्था होगी। आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है।
उन्होने बताया कि दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी। थी डी साउन्ड सिस्टम कवियों की रचनाओं को और मधुर बना देगा। जिले प्रबुद्ध जनो को कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जिसके लिए सूची तैयार की जा रही है। अयोध्या के संत व जिले के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा होगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version