Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअसिस्टेंट कमांडेंट बने कौन्तेय मिश्रा, लोगों ने दी बधाइयां

असिस्टेंट कमांडेंट बने कौन्तेय मिश्रा, लोगों ने दी बधाइयां


बसखारी अम्बेडकर नगर। हंसवर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी कौन्तेय मिश्र ने सीएपीएफ की परीक्षा पास कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है।कौन्तेय को असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल हुआ है। कौन्तेय मिश्र के पिता शिवनाथ मिश्र पीएनबी बैंक के कर्मचारी से सेवानिवृत हुए है। जबकि उनकी माता ग्रहणी है। उनके भाई कार्तिकेय सीआईएसफ में ही वर्ष 2018 से असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात है। कौन्तेय मिश्र की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा अयोध्या फैजाबाद से हुई है। जबकि दिल्ली में रहकर उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनके सफलता पर पैतृक गांव लखनपुर में बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता मनोज मिश्र, सुरेंद्र मोहन उपाध्याय, मंगला प्रसाद मिश्र, चन्द्र भूषण त्रिपाठी, राजित राम पांडेय, मीरा पांडेय समेत सैकड़ो लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments