Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकटका पुलिस को बड़ी सफलता, ऑटो लिफ्टर गिरोह के चार सदस्य दबोचे,...

कटका पुलिस को बड़ी सफलता, ऑटो लिफ्टर गिरोह के चार सदस्य दबोचे, 10 बाइक बरामद


अम्बेडकर नगर। जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए कटका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सक्रिय थे और बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई मंगलवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास खानपुर हुसैनाबाद इलाके में की गई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार और पूर्वी श्याम देव के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।


ये हैं गिरफ्तार आरोपी:


  1. इरफान पुत्र वाजिद अली, निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी

  2. अफरोज उर्फ फुरकान पुत्र मो. तौहिद, निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी

  3. सुरज पुत्र रामनयन, निवासी भगवानपुर मंझरिया (सकलफिया), थाना कटका

  4. राजाराम गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी रुधौली माफी, थाना मालीपुर

बरामद बाइकें स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर, अपाची, विक्की एक्सएल, पैशन प्लस समेत कई ब्रांड की हैं, जिनमें से कुछ की चोरी की रिपोर्ट थाना कटका, जलालपुर, कप्तानगंज (आजमगढ़) और गोसाईगंज (अयोध्या) में दर्ज थी। शेष बाइक की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार इरफान पर दर्ज हैं 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, गोवध, ए डी पी एस और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। बाकी तीन पर भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।इस पूरे अभियान में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र, स्वाट प्रभारी विनोद यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी प्रभाकान्त मिश्रा समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।


जनता में राहत, पुलिस को सराहना


इस सफलता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी है और कहा है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments