कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ कटेहरी उपचुनाव
उपचुनाव में मतदान शुरु होने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। उपचुनाव के बावजूद मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। सुबह नौ बजे तक 11.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 24.27 प्रतिशत पहुंच गया। । एक बजे तक मतदान प्रतिशत 36.56 पहुंच चुका था। मतदाताओं में मतदान का उत्साह लगातार बरकरार रहा। तीन बजे तक यह मतदान प्रतिशत बढ़कर 49.43 प्रतिशत पहुंच गया। पांच बजे तक 56.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।