Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वेदमंत्रों के मधुर स्वर से गुंजायमान हुआ कारसेवकपुरम, मकरसंक्रांति तक चलेगा वेदपाठ

वेदमंत्रों के मधुर स्वर से गुंजायमान हुआ कारसेवकपुरम, मकरसंक्रांति तक चलेगा वेदपाठ

0

अयोध्या । विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम वेदमंत्रों के मधुर स्वर से गुंजायमान हो रहा है। यहां श्रीराम वेद विद्यालय के वटुकों के द्वारा वेद परायण पाठ प्रारम्भ किया गया है। इस वेद पाठ का समापन मकर संक्रान्ति के अवसर पर किया जयेगा। जिसका उद्देश्य राष्ट्र व समाज का कल्याण है।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि राष्ट्र व समाज के कल्याण को लेकर कारसेवकपुरम में मकरसंक्रान्ति तक वेद परायण पाठ चलेगा। श्रीराम वेद विद्यालय के वटुकों के द्वारा शुक्ल यजुर्वेद का परायण प्रारम्भ हो गया है। वेद में राष्ट्र कल्याण समाज उद्धार की सम्पूर्ण व्याख्या की गयी है। वेद मंत्रों से प्रत्येक प्राणी का कल्याण होता रहा है। वेद सनातन संस्कृति का मेरुदंड है जिसकी रक्षा रह स्रत पर होनी चाहिए। परायण का स्वास्वर पाठ त्रिपुरारी शरण त्रिपाठी, मयंक तिवारी, शिवम् पांडेय, हरिओम मिश्र, अभिनंदन पांडेय, चित्रांश, राजवीर वैदिक, आदर्श पाठक,शिवम् दीक्षित, वैदिक नितीश के द्वारा लगातार जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version