Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकर्नाटक में प्रचंड बहुमत मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गाँधी और कांग्रेस की नीतियों...

कर्नाटक में प्रचंड बहुमत मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गाँधी और कांग्रेस की नीतियों पर जनता का जश्न-अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। कर्नाटक चुनाव में प्रचंड बहुमत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ समस्त कांग्रेसजनों की जनसेवा की राजनीति और भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की जीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कर्नाटक का संदेश बड़ा साफ है भाजपा का भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और गुमराह करने वाली राजनीति खत्म हो गयी है।

उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल और अकबरपुर नगरपालिका प्रभारी सुखीलाल वर्मा ने कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया।
पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, जिला सचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी और रजनीश राजभ र ने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी डी के शिव कुमार के नारों से जिला कांग्रेस मुख्यालय गुंजायमान कर दिया।
उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, उप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश मिश्र , उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिवशंकर पांडेय, जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठके प्रदेश सचिव जियाउद्दीन अंसारी और उप्र किसान कांग्रेस के सचिव अमित कुमार यादव ने समस्त कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments