Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में कन्या पूजन सोमवार को

श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में कन्या पूजन सोमवार को

अयोध्या । श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर सामूहिक कन्या पूजन 23 अक्टूबर को होगा। मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय ने बताया कि पीठ से जुड़े साधक व स्थानीय श्रद्धालु पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले कन्या पूजन में भाग लेंगे। न्यास अध्यक्ष पंडित देवमित्र पांडेय, आचार्य गिरिजा प्रसाद मिश्र व मुख्य अर्चक पांडेय की देखरेख में सामूहिक कन्या पूजन संपन्न होगा। शारदीय नवरात्र पूजन के क्रम में रविवार को भगवती महागौरी की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही पीठ परिसर में स्थापित साथ ही भगवती तारा, मां पीतांबरा, स्वामीजी महाराज, पीठ के संस्थापक गुरुदेव श्रीरामकृष्ण पांडेय आमिल, ललिता त्रिपुर सुंदरी, श्री यंत्र, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती समेत सभी देवी देवताओं के विग्रहों की दतिया पीठ के परंपरा के अनुरूप पूजा अर्चना की गई। आचार्यगण में दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments