Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सुशीला देवी के नेतृत्व में निकली काँवर यात्रा, गणमान्यों ने बढ़ाया उत्साह

सुशीला देवी के नेतृत्व में निकली काँवर यात्रा, गणमान्यों ने बढ़ाया उत्साह

0

जलालपुर अंबेडकर नगर ।  जलालपुर क्षेत्र के नगपुर से निकाली श्री दुख हरण महादेव मंदिर महिला काँवर यात्रा रवाना हुई। अध्यक्षा सुशीला देवी के नेतृत्व में समस्त काँवरिया अयोध्या की ओर प्रस्थान कर गईं। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि एवं विकास कुमार निषाद ने संयुक्त रूप से केसरिया पताका फहराकर ‘बोल बम’ के गगनभेदी नारों के मध्य इस यात्रा को रवाना किया। शिवालय से निकली इस टोली ने ‘हर-हर महादेव’ की जयकारों से समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अध्यक्ष विजय बहादुर मौर्या, संगम मौर्या व अजय सोनी ने व्यवस्था की कमान संभाली। अयोध्या पहुँचने पर कार्यक्रम में पवित्र सरयू स्नान, श्री राम जन्मभूमि के दर्शन तथा भगवान शिव का जलाभिषेक निर्धारित है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने काँवरिया का उत्साहवर्धन किया । डीजे की मधुर धुनों पर बजते भक्ति संगीत एवं भोले-पार्वती के आकर्षक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पथ में स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा करके श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया । कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे.

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह, शत्रुघ्न सोनी, सोनू गौड, गुलाबचंद अग्रहरि और फूलचंद अग्रहरि,राजकपूर गुप्ता, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, सुभाष सोनी एवं सुभाष गौड सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन को गरिमामय बनाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version