Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांवड़ियों को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

कांवड़ियों को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत


अंबेडकर नगर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रियंबक तिवारी,पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष टांडा तथा अन्य अधिकारियों द्वारा तहसील टांडा अन्तर्गत झारखंडी मन्दिर के पास कांवड़ियों को माला पहनाकर  स्वागत किया गया तथा कांवड़ियों पर पुष्प की वर्षा किया गया। कांवड़ यात्रा निर्विघ्नं और सकुशल संपन्न कराना पुलिस प्रशासन का दायित्व है।कांवड़ यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन धार्मिक व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से कार्य कर रहा है। कांवरियों को जलपान चिकित्सा आदि सेवा भी सुलभ कराई जा रही है। कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था किया गया है।

       कांवड़ यात्रियों के लिए हेल्थ मोबाइल बैन के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रास्ते में चल रहे कांवड़ियों के देख रेख़ के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments