Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांवड यात्रा कठिन तपस्या व साधना का विषय

कांवड यात्रा कठिन तपस्या व साधना का विषय


◆ कांवरिया जत्थे को फीता काट कर रवाना करते हुए बोले चेयरमैन ओमकार गुप्ता


बसखारी अंबेडकर नगर। बोल बम जय शिव के जयकारो एवं भक्तिमय गीतों की धुनों के बीच क्षेत्र  से कांवरियों का जत्था धीरे-धीरे अयोध्या की तरफ रवाना हो रहा है। बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित बेला परसा से जाने वाले ऐसे ही एक कांवरियों के जात्थे को नगर पंचायत  अशरफपुर किछौछा के नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने फीता काटकर रवाना किया। बेला परसा के शिव शक्ति कांवरिया संघ के जत्थे में करीब सैकड़ों कांवरिया शामिल रहे। जो अयोध्या से पवित्र सरजू जी का जल कांवर में लेकर पैदल यात्रा करते हुए नाग पंचमी के दिन स्थानीय शिवालियों में जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों को जत्थे को रवाना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्ता ने उनके यात्रा की मंगलमय कामनाएं की और कहा कि कावड़ यात्रा कठिन तप और साधना है। जिसका सम्मान और सेवा करना हम सबका दायित्व है। इस दौरान उनके साथ शिवम गुप्ता, दशरथ  ,कांवरिया संघ के अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्य  भारी संख्या में  कांवरिया मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments