Friday, May 10, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया इनरव्हील मैत्री क्लब ने

गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया इनरव्हील मैत्री क्लब ने

अयोध्या । इनरव्हील मैत्री क्लब प्रेसिडेंट रत्ना जायसवाल के नेतृत्व में सर्दी से बचने के लिए असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। सोहावल और गांधीनगर क्षेत्र में असहाय और लाचार दिख रहे लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल संस्था के सदस्यों ने बांटे।
रत्ना जायसवाल ने कहा कि इनरव्हील मैत्री क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता है चाहे वह कोरोना काल में भोजन वितरण करना हो या मास्क और सेनिटाइजर का वितरण । गर्मियों में निशुल्क जल प्याऊ और बिस्कुट वितरित करना क्लब की प्राथमिकता रही है। उन्होने बताया कि बहुत जल्दी ठंड शुरू होने के कारण क्लब की ओर से सोहावल क्षेत्र और गांधीनगर में असहाय लोगों को कंबल बांटने का काम किया गया है। जिससे आने वाली सर्दी में रोड पर रहने और सोने वालों को सर्दी से बचाया जा सके। इनरव्हील मैत्री क्लब हमेशा से असहाय जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए आगे आता रहता है। अभी क्लब की ओर से 50 कंबलों का वितरण किया गया है आगे और भी कंबल वितरित किए जाएंगे।

 

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments