Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशराब पीने के दौरान विवाद में हुई थी कमल सिंह की हत्या

शराब पीने के दौरान विवाद में हुई थी कमल सिंह की हत्या


अयोध्या। थाना क्षेत्र तारून गयासपुर में 19 मई को कमल सिंह का लहूलुहान शव गांव के रास्ते में मिला था। मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा व मृतक की बाइक का चाभी मिली है।



कमल सिंह का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच में पता चला किमृतक ने स्थानीय दुकान से शराब खरीदी थी। सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी दिख रहे है। जिनकी पहचान लाखन उर्फ अतुल सिंह पुत्र प्रदीप सिंह नरियावां, पूराकलन्दर तथा विकास सिंह पुत्र स्व.रामधीरज सिंह निवासी मोहर्रमपुर अरती महराजगंज, अयोध्या के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई। आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के कारण उन दोनों ने कमल सिंह की डंडे व ईट से मार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मोटरसाइकिल की चाभी लेकर चले गए। दोनो पर पहले से कई मामले दर्ज है। लाखन पर 12 तथा विकास सिंह पर 10 मुकदमें जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments