Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैड बाजे व जयश्रीराम के जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा

बैड बाजे व जयश्रीराम के जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील क्षेत्र स्थित इनायत नगर बाजार में बाजार के संस्थापक स्वर्गीय विक्रमादित्य तिवारी के पुत्र अयोध्या प्रसाद तिवारी एवं तिवारी परिवार द्वारा क्षेत्र के महिलाओं एवं पुरुषों के साथ भव्य कलश यात्रा शनिवार को निकाली गई। बैंड बाजे एवं जय श्रीराम के नारे के साथ प्रसिद्ध प्राचीन गहनाग आश्रम पर कलश यात्रा का समापन एवं स्वागत हुआ । सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को सायं शुरू होगा कथा व्यास महंत अमित दास जी महाराज अयोध्या धाम द्वारा श्रवण कराया जाएगा । मुख्य यजमान अयोध्या प्रसाद तिवारी उर्फ बलराम तिवारी सहित तिवारी परिवार एवं क्षेत्रीय कथा प्रेमी भागवत पुराण कथा का श्रवण व रसपान करेंगे। कलश यात्रा में अरुण गुप्ता संदीप गुप्ता, भाजपा नेता राम सजीवन मिश्रा, तेज बहादुर पांडे, राजाराम तिवारी, प्रशांत तिवारी, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, वेद प्रकाश तिवारी, उदय तिवारी, विजय बहादुर पांडे, बब्बू पांडे, अजय तिवारी, रामकुमार तिवारी, राजेश तिवारी सहित दर्जनों महिलाएं, बच्चे व भक्तगण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments