Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई कलश यात्रा

जलालपुर अंबेडकर नगर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कजपुरा के बूथ संख्या 76 एवं 77 मे कलश यात्रा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र के नेतृत्व में निकल गई। जिसमें घर-घर से भारत भूमि की पवित्र मिट्टी का संचय किया गया लोगों को इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र ने कहा कि जिस मातृभूमि की रक्षा हेतु अमर शहीदों ने अपना खून बहाया और अपने त्याग बलिदान से उसे सींचा उनकी याद  को ताजा रखने के लिए और उनके चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए तथा हर नागरिक को भारत भूमि के प्रति अपने कर्तव्य को समझने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इस पवित्र मिट्टी को शहीद स्थलों पर लगाया जाएगा जिससे हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो सके पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव ने कहा कि कलश यात्रा और भारत भूमि की पवित्र मिट्टी प्रदेश नागरिक में देश प्रेम की भावना उत्पन्न करती है भारत देश के प्रति त्याग बलिदान की भावना से ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भारत माता एवं अमर शहीदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम करें इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद पाल ललित नारायण मिश्र रमेश यादव प्रमोद गुप्ता संतोष वर्मा राहुल सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments