Saturday, June 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में कैलाश यादव व छोटे पाण्डेय...

20 साल पुराने पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में कैलाश यादव व छोटे पाण्डेय बरी

अंबेडकर नगर। कांग्रेस नेता पवन राजे निंबालकर हत्याकांड के आरोपी अंबेडकर नगर निवासी कैलाश यादव व छोटे पाण्डेय को विशेष सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया है। कैलाश यादव जाने माने वरिष्ठ समाजसेवी प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव के पिता हैं। 20 जून को फैसला आने के बाद डॉ शरद यादव सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने इसे सत्य की जीत बताते हुए अदालत के फैसले का स्वागत किया है।बता दें कि  3 जून 2006 को नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की हत्या कर दी गई थी। हमले में निंबालकर का ड्राइवर समद काजी भी मारा गया था। निंबालकर के परिवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और शरद पवार के रिश्तेदार पूर्व गृह मंत्री पद्मसिंह पाटील पर राजनीतिक कारणों से निंबालकर की हत्या का आरोप लगाया था। सीबीआई द्वारा दायर चार्ज शीट में पूर्व गृह मंत्री के अलावा सतीश मंदाडे, मोहन शुक्ला, पारसमल जैन,शशिकांत कुलकर्णी, कैलाश यादव, दिनेश तिवारी, पिंटू सिंह और छोटे पांडे का नाम शामिल था। अंबेडकर नगर जनपद के लिए सबसे चर्चित नाम छोटे पांडे एंव कैलाश यादव का था। कैलाश यादव प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर के पिता हैं। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष राजशाही अंदाज में जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाता है। जिसमें विभिन्न दलों से जुड़े जन प्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में गणमान्य लोग पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हैं।ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष 28 जून को 51जरूरतमंद महिलाओं सिलाई मशीन वितरित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं।सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा 20 जून को दिये गये फैसले में कैलाश यादव सहित सभी आठ आरोपियों को सबूत के अभाव में इस दोहरे हत्याकांड में बरी कर दिया गया है। जिसकी सबसे ज्यादा खुशी प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के अंदर देखने को मिली। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जावेद राइन के छोटे भाई आफताब राईन एवं मो इरफान के नेतृत्व में खुशी का इजहार करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments