Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया बाल अपचारी

अवैध पिस्टल के साथ दबोचा गया बाल अपचारी


अम्बेडकर नगर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हंसवर थाना पुलिस ने एक वांछित बाल अपचारी को अवैध असलहे के साथ पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे आम के बाग झझवा से 17 वर्षीय मोहनिश उर्फ मो. मोनिस उर्फ लाल बादशाह पुत्र मदनी उर्फ मो. समी निवासी हंसवर को हिरासत में लिया। वह थाना हंसवर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। बाल अपचारी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह तथा कांस्टेबल अभयानन्द शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments