Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजुमतुलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा, अमन-चैन व देश की...

जुमतुलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा, अमन-चैन व देश की तरक्की के लिए मांगी गई दुआ


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार जुमतुलविदा की नमाज नगर व क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान इमामों ने अमन, भाईचारे और देश में समृद्धि के लिए विशेष दुआएं कराईं।

काजीपुरा स्थित आला हज़रत मस्जिद में मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी ने जुमतुलविदा की नमाज अदा कराते हुए खुतबे में मस्जिद अक्सा की आजादी के लिए दुआ मांगी। उन्होंने लोगों से गरीबों की मदद करने और ईद की खुशियों में जरूरतमंदों को शामिल करने की अपील भी की।

सराय चौक स्थित वक्फ मस्जिद रौजा-ए-हजरत कासिम में मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी ने नमाज अदा कराई। वहीं मदीना मस्जिद में कारी गयासुद्दीन और उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना नजीबुल्लाह की कयादत में नमाज अदा की गई। इस दौरान सराय चौक स्थित रौजा-ए-कासिम में कुछ लोगों ने हाथों में काली पट्टी भी बांध रखी थी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एडीशनल एसपी पूर्वी श्याम देव, एसडीएम राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह तथा कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments