Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंयुक्त मोबाइल कोर्ट का सफल आयोजन, दिव्यांगजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित...

संयुक्त मोबाइल कोर्ट का सफल आयोजन, दिव्यांगजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान


अंबेडकर नगर। जनपद में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त मोबाइल कोर्ट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कोर्ट का संचालन एस० गोविंदराज, आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार एवं प्रो० हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार अम्बस्थ, उपायुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार, शैलेन्द्र सोनकर, उपायुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय कुमार शैवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन अयोध्या मंडल श्रीमती विनीता यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कोर्ट में पंजीकृत दिव्यांगजनों की समस्याओं को आयुक्तगणों ने एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान दिव्यांगजनो ने आवास, शौचालय, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, ट्राइसाइकिल और रोजगार से संबंधित मुद्दे उठाए। कोर्ट में कुल 340 दिव्यांगजन पंजीकृत हुए, जिनमें से 23 दिव्यांगजनों को मेडिकल बोर्ड द्वारा मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इससे उन्हें तत्काल राहत मिली। संयुक्त मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और आर०पी०डब्ल्यू०डी० अधिनियम – 2016 के प्रावधानों के अनुरूप दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त श्रम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, अधिशासी अभियंता विद्युत, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अनेक विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments