Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजदयू के प्रदेश प्रभारी,मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ करेगें बैठक

जदयू के प्रदेश प्रभारी,मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ करेगें बैठक

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। जनता दल यूनाइटेड के उ .प्र. प्रभारी व बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार , जदयू राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार व मजबूती देने के लिए आगामी 21 फरवरी को जिला मुख्यालय के रगड़गंज निकट पुलिस लाइन पधार रहे हैं।

इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी रमेश मिश्र के अनुसार काफी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। संभावना यह भी है कि यह जनपदीय बैठक जिले से लोकसभा चुनाव लड़ने के नजरिये से भी अहम मानी जा रही है। जिलाध्यक्ष महंत घनश्याम  का कहना है कि हम गली गली लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं और जनता नीतीश कुमार को दिल्ली की कुर्सी पर देखना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments