Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर जवाबी कीर्तन का...

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर जवाबी कीर्तन का हुआ आयोजन


बसखारी, अंबेडकर नगर। अलौकिक ,पावन नगरी अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में उल्लास एवं दीपावली जैसे पर्व की अलौकिक छटा बिखर चुकी है। नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में तीन दिनों तक चलने वाले उत्सव के क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न वार्डों में पहुंच कर दीप उत्सव किट देते हुए क्षेत्र को प्रकाश मय  करने के साथ नगर पंचायत क्षेत्र को अयोध्या के रंग में रंगने की अपील की गई।

नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न रास्तों पर  स्वागतद्वार बनाने के साथ पूरे नगर को भगवा से झंडों सजा दिया गया है। नगर पंचायत कार्यालय पर हुए जवाबी कीर्तन में राम कीर्तन पार्टी की अनिल शर्मा,श्याम कीर्तन पार्टी आनन्द दुबे एवं महेंद्र कीर्तन पार्टी सुनील कुमार की टीम के  द्वारा गये गये सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर राम आये है,कहियो दर्शन देहि है, सेबरियों के राम, जो राम को लाए हैं,हम उनको लायेंगे, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया, बाबा कय चलेला बुलडोजर आदि भजनों पर लोग झूम उठे।जवाबी कीर्तन में भाग लेने वाली टीमों को चेयरमैन ओमकार गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने  श्री राम प्राण प्रतिष्ठा प्रशास्त्रि पत्र,अंग वस्त्र एवं उचित परितोषिक देकर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न बाजारों गांवों में प्रभु राम के दिव्य मंदिर में विराजमान होने के उल्लास को उत्सव के रूप में मनाने के लिए भी तैयारियो अंतिम रूप देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साहिल सोनी, शिवम गुप्ता, निखिल मोदनवाल, रामकुमार गुप्ता,प्रतीक उपाध्याय,राहुल पाण्डेय, पवन जयसवाल ,विकास अग्रहरी,सूरज मद्धेशिया,चिन्टू शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय सहित कई रामभक्तो ने पूजित अक्षत  को घर-घर  देकर 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी  के 500 वर्षों बाद अपने महल में विराजमान होने पर दीपावली मनाने की अपील की है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर होने वाले भजन कीर्तन व अखंड रामायण पाठ को लेकर लोगों को निमंत्रित किया साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आवाहन भी किया। वहीं 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी शान्ति व्यवस्था को लेकर पुरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। थानों से लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में गस्त कर स्थित पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments