Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजन चौपाल का हुआ आयोजन

जन चौपाल का हुआ आयोजन

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत  जहागीरगंज  विकासखंड के ग्राम सभा गढ़वल में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर जयप्रकाश सिंह, लेखपाल कृष्णमोहन प्रजापति, पंचायत सचिव अवनीश यादव और ग्राम प्रधान मुकेश यादव की मौजूदगी में ग्राम स्तर पर चकमार्ग, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित जानकारी और वसीयत की जानकारी, आवास आदि ब्लॉक स्तर चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान दर्जनों शिकायत आवेदन आए जिसमें कुछ का तुरंत निस्तारण किया गया और कुछ का आवेदन आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। ग्राम प्रधान मुकेश यादव से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा इस तरह से चौपाल का आयोजन कर लोगों में सरकार के प्रति स्थानीय प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा हुआ और लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक होकर अपनी समस्याओं को गांव स्तर पर ही निस्तारण करने का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments