Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जलेस ने किया गजल संग्रह जलते सवालों तक के विमोचन कार्यक्रम की...

जलेस ने किया गजल संग्रह जलते सवालों तक के विमोचन कार्यक्रम की तैयारी बैठक

0

अयोध्या। जनवादी लेखक संघ (जलेस), फ़ैज़ाबाद द्वारा आगामी रविवार, 17 अगस्त को आयोजित होने वाले एडवोकेट रामजीत यादव ‘बेदार’ की ग़ज़लों की किताब ‘जलते सवालों तक’ के विमोचन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को स्थानीय अवंतिका होटल के सभागार में बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद ज़फ़र ने की। उन्होंने सभी सदस्यों से मिल-जुलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्य विनीता कुशवाहा ने आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, वहीं सचिव डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और वक्ताओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी के वरिष्ठ कवि स्वप्निल श्रीवास्तव करेंगे, जबकि आलोचक रघुवंशमणि, उर्दू की रचनाकार डॉ. बुशरा खातून और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर सैयद हुसाम हैदर विशेष वक्तव्य देंगे।

कार्यक्रम संयोजक सत्यभान सिंह जनवादी ने स्थल की साज-सज्जा और अन्य तैयारियों पर चर्चा की। उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिन्हा नीर, पूजा श्रीवास्तव, वाहिद अली वाहिद, कबीर और ब्रजेश श्रीवास्तव ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ करने पर भी जोर दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version