जलालपुर अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जलालपुर नगर मंडल द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा मंगलवार को सरस्वती स्कूल से शुरू होकर शिवाजी तिराहे पर संपन्न होगी।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, सुरेश गुप्त, शिवराम मिश्र, कार्यक्रम संयोजक आनंद मिश्र, विकाश निषाद, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, आशाराम मौर्य, सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव, रामदौर मिश्र सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने सभी समर्थकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।