Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहरकत में आई जलालपुर पुलिस, छात्राओं पर फब्बतियां कस रहे दो को...

हरकत में आई जलालपुर पुलिस, छात्राओं पर फब्बतियां कस रहे दो को किया गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जिले मे लगातार छात्राओं व महिलाओं के साथ हो रही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हरकत मे आ गयी है। इसी क्रम मे कोतवाली जलालपुर पुलिस ने अलग स्थानों से छात्राओ के साथ अश्लील हरकत व फब्तियां कसने के मामले में दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया।बुधवार को जलालपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह मय हमराह कांस्टेबल रोहित सिंह के साथ मिर्जा गालिब स्कूल के सामने मौजूद थे जहां एक व्यक्ति खड़ा था जो स्कूल आने जाने वाली छात्राओं को गन्दे इशारे करते हुए उन पर फब्तियां कस रहा था जिस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो उस ने अपना नाम जयसिंह निवासी वाजिदपुर थाना जलालपुर बताया वहीं पुलिस टीम ने परुईया आश्रम कालेज के पास से शुभम निवासी पट्टी मुइयन थाना जलालपुर को कालेज के सामने से उक्त तरह की हरकत करने पर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ़ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments