Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के छह शातिर...

जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के छह शातिर अपराधी गिरफ्तार, 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


अम्बेडकर नगर। जलालपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के छह शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली।

गिरफ्तार चोरों में मोहम्मद सुहेल, सकील उर्फ चिल्लाऊ, मोहम्मद सैफ उर्फ पेटबली, आजाद उर्फ अज्जू, मोहम्मद कौसर और एक अन्य सुहेल शामिल हैं, जो सभी जलालपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन चोरों को प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पास से गुरुवार की तड़के गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और एक कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं चोरों की निशानदेही पर काशीराम आवास कॉलोनी, वाजिदपुर से 10 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कुल बरामद 16 दोपहिया वाहनों में से कई पर मुकदमे पहले से दर्ज हैं और कई पर पड़ताल की जा रही है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे पहले वाहनों की रेकी करते थे और मौका पाकर उन्हें चोरी कर लेते थे। यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए कुछ वाहनों को कबाड़ी सकील उर्फ चिल्लाऊ की दुकान पर काट दिया जाता था और फिर इनका अवैध रूप से व्यापार किया जाता था।

मोहम्मद सैफ ने पुलिस को बताया कि उसके पिता स्वयं अपने बेटों से वाहन चोरी करवाते थे और फिर उन्हें बेच दिया करते थे। इस गिरोह द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर अपने शौक और जरूरतें पूरी की जाती थीं।


इस पूरी कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार यादव, मोहम्मद अमीन, सजीव कुमार, गुलाम रसूल, हेड कांस्टेबल करूणा शंकर मिश्र, विवेक यादव, अशोक बिंद, कांस्टेबल धनंजय यादव, हरिकिशन सिंह, सुनील यादव, विधान सिंह और राहुल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जलालपुर पुलिस की इस सफलता से जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आमजन में सुरक्षा की भावना और भी मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments