Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवारों...

जलालपुर बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर बार एसोसिएशन के आगामी 12 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार यादव और कृपा शंकर मौर्य ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हाशिम रजा तथा योगेश कुमार शुक्ला मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए पंकज मिश्र और घनश्याम वर्मा के बीच मुकाबला होगा।

संयुक्त मंत्री पद के लिए सुभाष कुमार राजभर, कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्र विजय राव तथा ऑडिटर पद के लिए यशोदा नंद मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इन पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार होने के कारण इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

नामांकन पत्रों की जांच आगामी 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी, जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलेगी। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, और अब सभी की निगाहें 12 अगस्त को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version