Friday, August 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बिगुल, 11 सितंबर को होगा...

जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बिगुल, 11 सितंबर को होगा मतदान


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन करजलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बिगुल, 11 सितंबर को होगा मतदान दिया गया। इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 133 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी राम आसरे चौरसिया तथा बार एसोसिएशन जलालपुर के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त और एक सितंबर 2026 को होगी। इसके बाद दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की वापसी भी होगी।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया और चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments