Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर में 155 देशों के जल से होगा जलाभिषेक, राजनाथ सिंह व...

राममंदिर में 155 देशों के जल से होगा जलाभिषेक, राजनाथ सिंह व रामदेव होंगे मुख्य अतिथि

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य मंदिर में 155 देशों के पवित्र जल से जलाभिषेक होगा। 23 अप्रैल को दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष पूर्व दिल्ली के विधायक डॉ विजय जॉली के नेतृत्व में जलाभिषेक के द्वारा किया जाएगा।


Ayodhya Samachar


जिसको लेकर अयोध्या स्थित कारसेवक पुरम मे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने संयुक्त रुप से बताया कि दुनिया के 155 देश के जल और सात महाद्वीपों की नदियों तथा समुद्र के जल से रामलला के निर्माणाधीन मंदिर का जलाभिषेक होगा।



जिसमे रामलला के मंदिर के जलाभिषेक के कार्यक्रम मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योग गुरु स्वामी रामदेव होगे। विश्व हिंदू परिषद आरएसएस के पदाधिकारी समेत 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय सहित अनेक देशों के राजनायिक भी शामिल होंगे। बताया कि मणिराम दास छावनी के सभागार में सामूहिक आयोजन होगा। इस कार्यक्रम मे संत महंत भी शामिल होंगे। जो बिड़ला धर्मशाला से राम जन्म भूमि परिसर तक जाएंगेऔऱ रामलला का दर्शन करेंगे। अपने-अपने देशों से लाए जल को निर्माणाधीन स्थल के चारों तरफ भगवान को समर्पित करेंगे। बता दे कि टिनीटॉड,टोबैगो, सुरनाम,मॉरीशस फिजी थाईलैंड यूक्रेन रसिया समेत पाकिस्तान से जल लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments