Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने तीन माह से बकाया वेतन भुगतान...

जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने तीन माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन


जलालपुर अंबेडकर नगर। जल जीवन मिशन के कर्मचारियों ने गुरुवार को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बार-बार निवेदन करने के बावजूद भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि समय से वेतन न मिलने और वेतन वृद्धि लागू न होने से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने मांग की कि बकाया वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए तथा वेतन वृद्धि भी लागू की जाए, जिससे उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

धरना-प्रदर्शन में उमेश कुमार उपाध्याय, शिवकुमार, अखिलेश, मन्दन, अमरनाथ, संदीप कुमार, अजय कुमार, फूलचंद समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे। अंत में कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार गरिमा भार्गव को मांग पत्र सौंपा। तहसीलदार ने कर्मचारियों को उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments