Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी के आरोपी को जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी के आरोपी को जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जैतपुर की पुलिस ने रविवार को अंम्बरपुर बाजार में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंम्बरपुर बाजार निवासी फल विक्रेता सुरेश जायसवाल पुत्र स्व. राजाराम जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर व्यस्त था। उसी दौरान राहुल उर्फ विपिन चतुर्वेदी पुत्र घनश्याम चतुर्वेदी निवासी शिवपाल, थाना जैतपुर ने उसके गल्ले से रुपये निकाल लिए और भागने का प्रयास किया। पीड़ित ने अपने सहयोगियों की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने गल्ले से रुपये निकालने की बात कबूल की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version