Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जैतपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

जैतपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

0
2

जैतपुर, अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं थाना अध्यक्ष प्रेमचंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक कुंवर पाल सिंह, हेड कांस्टेबल पवन मिश्रा तथा कांस्टेबल कृष्ण बिश्नोई की टीम ने फौजदारी मामले में वांछित अभियुक्त अमरजीत पुत्र लालसा उर्फ कैलूभर तथा सुरजीत पुत्र लालसा उर्फ कैलूभर, निवासी आशापार थाना जैतपुर, को हिरासत में लिया।

दोनों के विरुद्ध जेएम टांडा, द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here