Monday, June 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातैराकी प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13 पदक...

तैराकी प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13 पदक किए अपने नाम


अयोध्या। अयोध्या विद्यालय क्रीड़ा समिति एवं विद्यालय तैराकी संघ के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा स्थित तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य पदकों सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए। अंडर-8 आयु वर्ग में समर्थ सोनी ने 25 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण तथा 25 मीटर एवं 50 मीटर फ्री किक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग में अनिरुद्ध यादव ने 25 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीता। अंडर-11 आयु वर्ग में विनायक सिंह ने 25 मीटर किक स्पर्धा में स्वर्ण, 25 मीटर फ्री स्टाइल में रजत तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अक्षांश तिवारी ने 25 मीटर फ्री किक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अंडर-11 बालिका वर्ग में निमिषिका तिवारी ने 25 मीटर फ्री किक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग की 4×50 मीटर फ्री रिले स्पर्धा में सक्षम प्रताप सिंह, विनायक सिंह, समर्थ सोनी एवं अनिरुद्ध यादव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विद्यालय के निदेशक विशाल गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार एम.बी. ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments