Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजैतपुर पुलिस की एंटी रोमियो अभियान में बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

जैतपुर पुलिस की एंटी रोमियो अभियान में बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर पुलिस टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत नेवला बंदीपुर मोड़ पर कार्रवाई करते हुए राहगीर लड़कियों पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने, फब्तियां कसने एवं गंदे इशारे करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अमित यादव पुत्र सिकंदर यादव, निवासी गारोपुर, थाना जैतपुर को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पहने हुए कपड़ों के अलावा कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगा।

पुलिस द्वारा आरोपी का कृत्य दंडनीय अपराध की श्रेणी में पाए जाने पर उसे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को दी गई। साथ ही मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए उपनिरीक्षक द्वारा आरोपी को उसके अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधिका रमण शुक्ल के साथ कांस्टेबल हरिवंश राय सरोज एवं कांस्टेबल काजल सरोज शामिल रहे।

थाना अध्यक्ष थीरेंद्र आजाद ने बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments