Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने जयकरन वर्मा, बधाई देने वालों...

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने जयकरन वर्मा, बधाई देने वालों का लगा तांता

अयोध्या । कांग्रेसी नेता जयकरण वर्मा का कांग्रेस पार्टी में अब कद बढ़ा दिया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जयकरण को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनाया। जिसको लेकर अयोध्या जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पार्टी कार्यालय पर बधाई दी ।घर पर बधाई देने वालों का लगा रहा। नवनिर्वाचित जयकरन वर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं अच्छी तरह निभाने की कोशिश करूंगा इसके साथ साथ कांग्रेस पार्टी को और आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को फिर शीर्ष नेतृत्व में जगह दी। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी क्योंकि भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। 24 के चुनाव में जनता उन्हें खुद जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments